Headlines

Challenger Trophy में अतुल प्रियंकर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुजफ्फरपुर टाइगर्स की पहली जीत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 13 March : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Challenger Trophy में मुजफ्फरपुर टाइगर्स की पहली जीत। आज स्थानीय झपहा स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के मैदान में चैलेंजर्स ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ।

Challenger Trophy

चैलेंजर्स ट्रॉफी पहले मैच में मुजफ्फरपुर टाइगर्स ने मुजफ्फरपुर रॉयल्स को 57 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। मुजफ्फरपुर टाइगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 30 ओवर मे सभी विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी जिसमें अंकित ने सर्वाधिक 30 रन, अतुल प्रियंकर ने 14 एवं विशाल राज ने 19 रनों की पारी खेली।

Challenger Trophy में अतुल प्रियंकर की शानदार गेंदबाजी
Challenger Trophy में अतुल प्रियंकर की शानदार गेंदबाजी


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर रॉयल्स के तरफ से कैफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं देवाशीष को तीन चिरंजीव को दो एवं भारत को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई ।जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर रॉयल्स की पूरी टीम 19 ओवर में ही सभी विकेट होकर 48 रन ही बना सकी जिसमें अमन ने सर्वाधिक 20 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।


मुजफ्फरपुर टाइगर के तरफ से गेंदबाजी में अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके वहीं रवि ने दो एवं विशाल ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
आज के इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर अविनाश कुमार थे।मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा,पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी,जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार,रंजन कुमार आदि लोग उपस्थित थे.