Headlines

Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा

Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा
Advertisements

Muzaffarpur 8 January : Chetan Sadhan Institue में संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि

संस्थान के मुख्य कार्यालय जूरन छपरा में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की चेयरपर्सन तथा प्रो. सिंह की सुपुत्री श्रीमती सुमिता नूपुर ने कहा कि उनके पिता का संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों तथा समाज के सबसे निचले तबके के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।

विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा की जो अनुपम मिसाल कायम की, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा की अमर ज्योति बनी हुई है। श्रीमती नूपुर ने आगे कहा कि उनके द्वारा बताए आदर्श मार्ग पर चलना ही उन्हें सबसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा
Chetan Sadhan Institue में संस्थापक पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा

प्राचार्य डॉ. अजमतुल्लाह ने कहा उन्होंने गरीबों तथा पीड़ितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए।

श्री अमिताभ राजन ने बताया कि प्रो. सिंह के साथ बिताया गया प्रत्येक पल कुछ नया सीखने और प्रेरित करने वाला होता था। डॉ. नवीन कुमार ने उनके सौम्य, सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व की प्रशंसा की और कहा कि उच्च पदों पर रहते हुए भी वे सभी से एक समान स्नेह और विनम्रता से मिलते थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्री रामनरेश राय, श्री एस.के. पांडे, श्री आनंद कुमार, श्री शाहबाज अहमद खान, विजय कुमार, सरोज कुकर, अजय कुमार, भारतेंदु कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।