Headlines

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा में मुजफ्फरपुर में विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया

Advertisements

CM Nitish Kumar in Muzaffarpur 14 February: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत शेरपुर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शेरपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया और उस का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओपीडी, चिकित्सा कक्ष, ईसीसी कक्ष, लैब कक्ष, पंजीकरण केंद्र की जानकारी ली एवं समूचे परिसर का जायजा लिया. उन्होंने वहां की साफ-सफाई इलाज और दवा की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली.

SKJ Law College


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने दीदी की रसोई में काम कर रही है जीविका दीदियों और स्वास्थ्य मित्रों से भी बातचीत की. उन्होंने नीरा प्रसंस्करण के तहत बन रहे नीरा उत्पादों को भी देखा और जीविका दीदियों से कहा कि नीला के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें और नीरा के उत्पाद को भी बढ़ावा दें और यह काफी फायदेमंद है.

SKJ Law College


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन शेरपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है पंचायत सरकार भवन का नामांकरण हमने ही किया है. पंचायत सरकार भवन बन जाने से इस पंचायत के लोगों को सहूलियत होगी.

SKJ Law College


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. वहां पोषाहार संबंधी जानकारी ली और बच्चे बच्चियों शिक्षिकाओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या और बढ़ाएं और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दे साथ ही उनके साथ ही उनके लिए बेहतर ढंग से पठन-पाठन की व्यवस्था कराएं.
मुख्यमंत्री ने 42 से स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ 21लाख रूपए का संकेतिक चेक प्रदान किया ताकि दिव्यांग समूहों को स्वरोजगार में सहूलियत हो सके साथ ही उनका सम क्षमता वर्धन भी हो सके.

SKJ Law College


जीविका समूह द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों लीची का विपणन एवं आपूर्ति प्रक्रिया जीविका स्वावलंबी सहकारी महिला लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए उत्पाद शेडनेट हाउस के तहत की जा रही जैविक खेती एवं फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र के स्थलों का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया.

SKJ Law College


पद्मश्री श्रीमती राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची के उत्पादों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और उनसे बातचीत की किसान चाची ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपने जो कहा कि थाल में कम से कम एक बिहारी व्यंजन हो इस कार्य को पूर्ण पूरा करने में हम लगे हुए हैं.

SKJ Law College


सतत जीवकोपार्जन योजना के लाभुकों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की और लाभुकों को तीन करोड़ 70 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया. 4812 स्वयं सहायता समूह को 142 करोड़ 28 लाख रुपए का सांस्कृतिक चेक प्रदान किया.
सतत जीवकोपार्जन योजना की लाभुक जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आप के कारण आप लोगों का मान सम्मान बढ़ा है नई पहचान मिली है और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी ठीक हो रहा है.

SKJ Law College


इसके पश्चात इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन परिसर में मुख्यमंत्री में मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण का उद्घाटन किया तथा वहां लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हाउसहोल्ड वेस्ट एंड प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों की विवरणी की प्रदर्शनी को देखा और उसके संबंध में पूरी जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी ने जीविका दीदियों के कार्य एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत किए जा रहे कार्य और जीविका दीदियों द्वारा विकास में विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी.

SKJ Law College


मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत उद्यमों द्वारा किए गए उत्पाद में क्लस्टर आदि को भी देखा. इस दौरान उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री संदीप तांत्रिक ने मुख्यमंत्री उद्योग योजना के लाभार्थियों द्वारा किए जा रहे हैं बेहतर कार्यों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री तालाब की योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री उद्योग योजना की महिला लाभार्थियों को वाहन की चाबी प्रदान की.

SKJ Law College


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन का फीता काटकर एवं सिलावट अनावरण कर उद्घाटन किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नगर एवं विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इसकी कार्यपद्धती और इससे होने वाले फायदे के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके तहत मुजफ्फरपुर शहर में एक ही के रूप में बेहतर समन्वय के साथ सभी सेवाओं को का लाभ लोगों को मिलेगा.

ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्विलांस अधिक कार्य बेहतर ढंग से किए जा सकेंगे. शहर में कोई भी व्यक्ति का कोई गड़बड़ी करेगा तो उसकी जानकारी तुरंत मिल सकेगी. साथ ही कोई व्यक्ति इसकी शिकायत करेगा तो उसका भी समाधान किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां सभी चीजों की व्यवस्था ठीक है. शहरों की साफ सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था ठीक रखें. वाटर बॉडीज के पास घेराबंदी करें.


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर विद्या वाणिज्य एवं कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री जितेंद्र कुमार राय, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, विधायक निरंजन राय, विधायक अमर पासवान, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री रंजू गीता सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी, स्वास्थ्य विभाग सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक, नगर एवं विकास प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, ग्रामीण विभाग विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, तिरहुत क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार, मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

https://youtu.be/NTnt64rMM4Y

#nitishkumar #muzaffarpur