Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 October : चित्रांश खेल प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर द्वारा चित्रगुप्त एसोसिएशन के प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया I सम्मानित खिलाड़ियों में अल्का सिन्हा, मान्या , माही, अजय कुमार मिंटू , किसलय कुमार, वीना श्रीवास्तव, अक्षत, अतिक्ष, अलिसा वर्मा, श्रेय श्रीवास्तव एवं देव प्रधान रहे I सम्मानित खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री श्री रामसूरत राय, भाजपा के राजेश वर्मा, मुजफ्फरपुर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, चित्रिगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री अजय नारायण सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अल्का वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I


इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल आयोजक चन्द्रशेखर कुमार, अपराजिता सिन्हा एवं संस्कृति को भी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया I समारोह का संचालन खेल प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव कुमार सिन्हा ने किया, वही धन्यवाद ज्ञापन फुटबॉल खिलाडी के. के श्रीवास्तव ने किया.

#chitraguptapuja #muzaffarpur #news

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.