Headlines

Covid 19 Now XE/BA.2 Variant : 18+ को आज से बूस्टर डोज दिया जाएगा

Shaheed Diwas
Advertisements

New Delhi 10 April : भारत में रविवार यानी आज से देश के 18 वर्ष से से बड़े लोगों को आज से बूस्टर डोज दिया जाएगा. आइये जानते हैं इसके कीमत और कैसे लिया जा सकता है.सरकारी केंद्रों पर सरकार का मुफ्त टीकाकरण पहले की तरह जारी रहेगा पहली और दूसरी डोज ले चुके बुजुर्गों फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दिए जाएंगे.
आज रविवार से सभी वयस्क कोविड-19 के खिलाफ बूस्टर डोज लेने के लिए पात्र हैं.
सभी सरकारी केंद्रों के मुख्य टीकाकरण पहले की तरह जारी रहेगा. पहली और दूसरी खुराक लिए चुके बुजुर्ग फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दिए जाएंगे बूस्टर डोज में आपको कौन सी वैक्सीन लेनी है उस डोज के लिए आपको वही वैक्सीन लेना है जो आपने पहली और दूसरी खुराक में ली थी. यदि आपने कोवाक्सिन लिया तो कोवाक्सिन ही बूस्टर डोज में लेना होगा.

Shaheed Diwas
Twitter image देश के 18 वर्ष से से बड़े लोगों को आज से बूस्टर डोज दिया जाएगा


क्या होगी बूस्टर डोज की कीमत


कोरोनावायरस फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को छोड़कर बाकी लोगों के लिए कोविड-19 एहतियाती डोज के लिए पैसे देने होंगे. टीकाकरण केंद्र पर भी मिल सकेगा. भारत बायोटेक के को वैक्सीन की एक खुराक की कीमत ₹250 होगी पहले यह 600 और 12 सो रुपए प्रती खुराक था.

बूस्टर डोज लेने के तरीके


बूस्टर डोज लेने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. कोविन पोर्टल पर कोई पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है. स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं कोविन पोर्टल पर जा कर.

भारत सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट के मुंबई और गुजरात में पाए जाने के बाद 5 राज्यों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है.चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। बिहार सरकार ने भी सभी जिलों के सिविल सर्जन को कोविड-19 जाँच की संख्या बढ़ाने और सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.

Shaheed Diwas


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनियाभर में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि दुनियाभर में रोजाना 15 लाख से भी अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। नए वैरिएंट की वजह से पूरे यूरोप में एक नई लहर फैल रही है। एशिया भी इससे अछूता नहीं है।

Shaheed Diwas


दुनिया में कोरोना के अब तक 49 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, 61 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। देश के लिहाज से देखें तो सबसे अधिक नए साप्ताहिक केस दक्षिण कोरिया में (20.58 लाख), जर्मनी (13.71 लाख) फ्रांस (9.59 लाख), वियतनाम (7.96 लाख) और इटली (4.86 लाख) में मिले हैं।


कोरोना का नया XE वैरिएंट सबसे पहले UK में 19 जनवरी को पाया गया। WHO के मुताबिक, ये वैरिएंट BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। नए XE वैरिएंट को दो ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट – BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है। WHO ने XE वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। ये वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है