Headlines

Crime News : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर सतीश कुमार की हत्या

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : मुजफ्फरपुर सदर थाना इलाके के मादापुर गांव के चौर में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान bmp6 इलाके के प्रॉपर्टी डीलर सतीश कुमार के रूप में हुई है. 38 वर्षीय सतीश कुमार का शव मादापुर गांव के चौर में फेंका हुआ पाया गया. मौके से एक हेलमेट भी बरामद हुआ है.


ग्रामीणों ने जानकारी दी कि एक अति आधुनिक कार से कुछ लोग आए थे और शव फेंक कर भाग निकले. सदर थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और एक मामले की छानबीन कर रही है.

इसकी जानकारी परिजनों दी गई तब वे मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक सतीश कुमार भगवानपुर इलाके के एक व्यक्ति के यहां काम करते थे और जमीं ब्रोकरी का काम करते थे. कल शाम में 7:00 बजे निकलने के बाद से उनका मोबाइल बंद है और घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई थी.


मुजफ्फरपुर में एक नई बात नहीं है जब कोई प्रॉपर्टी से से संबंधित व्यक्ति की हत्या हुई हो. बिहार का सबसे बड़ा व्यवसाय प्रॉपर्टी डीलिंग का ही है या प्रॉपर्टी ब्रोकरी का है. औसतन हर पांच व्यक्ति में एक व्यक्ति इस व्यवसाय में से जुड़ा हुआ है. मृतक 38 वर्षीय मृतक के सतीश कुमार bmp6 इलाके के रहने वाले थे. भगवानपुर इलाके के एक व्यक्ति के यहाँ काम करते थे. कल शाम घर से निलने के बाद से मोबाइल भी बंद था. आज सदर थाना के मदपुर इलाके से उनका शव बरामद हुआ है. मौके से एक हेलमेट भी बरामद की गई है. उनके सीने पर एक गोली का निशान है.नजदीक से गोली मार हत्या की गई ऐसा लगता है.

#crimenews #muzaffarpur #murder