Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 25 January :

शिवहर जिले में आज सुबह-सुबह फिर गरजा बंदूक, दो को लगी गोली, सरोजा सीताराम अस्पताल में हिरम्मा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने दोनों घायलों को मौके से उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

सरोजा सीताराम अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया है कि 4:45 पर हिरम्मा थाना अध्यक्ष के द्वारा दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements

28 वर्षीय दिव्या कुमारी पिता श्री किशोर सिंह ग्राम माधोपुर छता निवासी बताया गया है। जिसकी शादी होने वाली थी ।डॉक्टर के अनुसार गर्दन, चेहरा, चेस्ट पर छर्रा लगा हुआ था तथा बुरी तरीके से घायल थी ।

दूसरा 45 वर्षीय विमल किशोर सिंह पिता स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह को बाएं आंख, बाएं बाजू और चेस्ट पर गोली लगी हुई थी।

दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

#crimenews #sheohar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.