Headlines

CWG 2022 : सुधीर को पैरा पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक, पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली को रजत पदक, तेजस्विन शंकर की ऊँची उड़ान.

Shaheed Diwas
Advertisements

रात के लगभग 2:30 बजे, जब अधिकांश भारतीय सो रहे थे, एशियाई पैरा-गेम्स कांस्य पदक विजेता सुधीर भारत के लिए ऐतिहासिक गौरव का पल लाने में व्यस्त थे. राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पैरा मेडल जीता. पुरुषों के हैवीवेट में नया गेम रिकॉर्ड बनाया।

Shaheed Diwas
Twitter Image Sudhir Para Power Lifter Gold Medal

Birmingham 5 August : सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में 212 किग्रा भार उठाया और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का नया खेल रिकॉर्ड बनाया. रात के लगभग 2:30 बजे, जब अधिकांश भारतीय सो रहे थे, एशियाई पैरा-गेम्स कांस्य पदक विजेता सुधीर भारत के लिए ऐतिहासिक गौरव का पल लाने में व्यस्त थे. राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पैरा मेडल जीता सुधीर ने यह इवेंट में भारत का छठा स्वर्ण पदक है. पुरुषों के हैवीवेट में नया गेम रिकॉर्ड बनाया।

एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले सुधीर पोलियो के प्रभाव के कारण विकलांग हैं।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा -सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों 2022 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल काउंट की शानदार शुरुआत! वह एक प्रतिष्ठित स्वर्ण जीतता है और अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प को फिर से दिखाता है। वह मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें आगामी सभी प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं।

नीरज चोपड़ा ने भी बढ़ा सन्देश में कहा -बहोत बढ़िया सुधीर भाई! स्वर्ण पदक और नए खेल रिकॉर्ड के लिए बधाई 💪🏾

Shaheed Diwas
पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली ने रजत पदक हासिल किया Twitter image

पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली ने रजत पदक हासिल किया। वह दूसरी कम छलांग लगाकर गोल्ड से चूक गए।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “श्रीशंकर को #CommonweathGames में लंबी कूद में रजत जीतने के लिए बधाई। आपकी लंबी छलांग ने राष्ट्रमंडल खेलों में इस आयोजन के लिए भारत का पहला पदक लाया है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि अनगिनत भारतीयों, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करेगी।”

Shaheed Diwas
राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने. नेशनल रिकॉर्ड होल्डर तेजस्विनी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई. न्यूजीलैंड को स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया को रजत पदक प्राप्त हुआ. शंकर ऊंची कूद में पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं. हाई कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रमण्डल खले टीम में शामिल किया गया था शंकर को .

Shaheed Diwas

भारोत्तोलन में भारत के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब मुक्केबाजी की बारी आई है. अब मुक्केबाजी में ज्यादा पदक मिलने की संभावना है. अमित पंचाल, सागर, हसमुद्दीन, नीतू जैस्मिन, नीतू ने पदक पक्के कर दिए हैं.

Shaheed Diwas


वेटलिफ्टिंग में 109 किलोग्राम में गुरदीप सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन और जर्क में 223 किलोग्राम उठाकर कुल 390 किलो वजन उठाया और कांस्य पदक प्राप्त किया. पाकिस्तान के दस्तगीर नूह बट ने गोल्ड जीता और कहा की भारत से बहुत प्यार मिला. मीराबाई ने मुझे सबसे पहले बधाई दी जो मेरे लिए गर्व का क्षण था.

Shaheed Diwas

एथलेटिक्स में हिमा दास 200 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. हैमर थ्रो स्पर्धा में भारत की मंजू बाला ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मंजू बाला 59.6 8 मीटर के थ्रो के साथ 11 वे स्थान पर रही. भारत के खिलाड़ी सरिता 13वें स्थान पर रहीं और क्वालीफाई नहीं कर सकी फाइनल के लिए. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और कदाम्बी श्रीकांत ने आसान जीत दर्ज की और प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं अपनी प्रति स्पर्धाओं में.

Shaheed Diwas
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लीग हरमनप्रीत सिंह की तीन गोलों की मदद से वेल्स को 4-1 से हरा दिया


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लीग हरमनप्रीत सिंह की तीन गोलों की मदद से वेल्स को 4-1 से हरा दिया. हरमनप्रीत सिंह ने 19, 20 में और 40 मिनट में गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे और पेनल्टी स्ट्रोक से मिला. भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफइनल में प्रवेश कर गई . टेबल टेनिस के खेल में भी भारतीय जोड़ियों ने जीत हासिल की है.

#cwg2022 #CommonweathGames #cwgindia2022 #Birmingham2022