Headlines

Darbhanga Airport : बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट को डायवर्ट होकर पटना आना पड़ा

Shaheed Diwas
Advertisements

बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को डायवर्ट होकर पटना आना पड़ा

Patna 2 May : बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली SG9493 फ्लाइट दरभंगा की बजाय पटना लैंड की. बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को डायवर्ट होकर पटना आना पड़ा. सही कारणों का पता नहीं चल सका है पर कुछ मशीनी या किसी ऑपरेशनल कारणों से ऐसा करना पड़ा. विमान कंपनी कुछ भी बताने में असमर्थ रही है. स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 9493 दरभंगा में लैंड नहीं कर पाई डायवर्ट होकर पटना वापस जाना पड़ा. डायवर्टेड फ्लाइट पटना में 6:18 पर लैंड हुई है.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

शाम होने के बाद दरभंगा वापस फ्लाइट नहीं जा स्की. इसलिए यात्रियों को पटना से बस के द्वारा दरभंगा भेजा गया दो बसों में. स्पाइसजेट के यात्रियों को दरभंगा के लिए रवाना किया गया. कुछ हवा हवाई यात्री टैक्सी से दरभंगा के लिए रवाना हुए. बेंगलुरु से आईएस फ्लाइट को sg9500 बनाकर वापस मुंबई भेजा गया.

Shaheed Diwas


दरभंगा हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दरभंगा से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां की सुविधा बहुत कम है. स्पाइसजेट की दरभंगा दिल्ली फ्लाइट का भी परिचालन समय पर नहीं हो पाता है. स्पाइस जेट की फ्लाइट की समय सारणी सही नहीं बताती है. दरभंगा में रात में लैंडिंग की सुविधा नहीं है. दरभंगा में पहली फ्लाइट लैंड सुबह 10:45 पर होती है.


अभी अभी 1 दिन पहले मुंबई से आने वाली दुर्गापुर फ्लाइट में जो हादसा हुआ उसे सबक लेने की जरूरत है.