Degree College Patedhi Belsar पटेढ़ी बेलसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
August 15, 2026 | by Goltoo
PAtedhi Belsar 15 August : Degree College Patedhi Belsar (RDM) में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या, र्शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने एक साथ उपस्थित होकर राष्ट्र की स्वतंत्रता और उसके मूल्यों का स्मरण किया।
Degree College, Patedhi Belsar (RDM)
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्या, डॉ. रेशमा सुल्ताना ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिकों के निर्माण का आधार है। इसके बाद डॉ. अजीत आर्य एवं डॉ. सुभान अज़हर ने अपने संबोधन के माध्यम से स्वतंत्रता के अर्थ, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा नागरिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं भाषणों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत बना दिया। सोनम कुमारी, सुमन कुमारी, सोनू कुमार, करिश्मा कुमारी, सिमरन कुमारी, ज्योति कुमारी एवं चंदन कुमार सहित विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
BRABU 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: कुलपति प्रो. डी.सी. राय ने गुणवत्तापूर्ण शोध और छात्र-केंद्रित नीति पर दिया जोर https://t.co/tpypuIMrhF #independenceday @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/7mujVHSMHN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 15, 2026
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. हिमांगी प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह का समापन सभी की सामूहिक सहभागिता से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ।
पटेढ़ी बेलसर जैसे अपेक्षाकृत ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित यह समारोह केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं था, बल्कि यह इस संकल्प की अभिव्यक्ति भी था कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता का विकास किया जाए।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all