www.goltoo.in

SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से दिया एकता और राष्ट्रवाद का संदेश

August 15, 2026 | by Goltoo

WhatsApp Image 2026-08-15 at 5.50.31 PM

Muzaffarpur 15 August : SKJ Law College मुजफ्फरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर निदेशक जयंत कुमार ने ध्वजारोहण किया। एनएसएस की तिरंगा रैली और संगोष्ठी में एकता का संदेश दिया गया।

SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में शनिवार को उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के माहौल के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी, शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के बाद महाविद्यालय में राष्ट्रगान और देशभक्ति के माहौल के बीच स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. बी.एम. आजाद, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस.पी. चौधरी, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. पंकज कुमार, उज्ज्वल कुमार और डॉ. अर्चना अनुपम सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
SKJ Law College में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

गन्नीपुर से आईटीआई तक निकली तिरंगा रैली

समारोह के बाद प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस.पी. चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गन्नीपुर, मिश्रा टोला और आईटीआई क्षेत्र से गुजरते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर लौटी। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “घर-घर तिरंगा” अभियान और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाले नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

संगोष्ठी में एकता और प्रेम का दिया संदेश

रैली के समापन के बाद आयोजित संगोष्ठी में एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. एस.पी. चौधरी ने कहा कि देश को मजबूत और विश्व पटल पर अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए समाज में एकता, आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है।

“हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सद्भाव, एकता और सेवा की भावना के साथ कार्य करें।”

उन्होंने एनएसएस कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संविधान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

RELATED POSTS

View all

view all