Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 August : देश के स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर LS College में शनिवार को पारंपरिक हर्ष व उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया।

LS College में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने LS College परिसर में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि आजादी असंख्य देशवासियों के त्याग, संघर्ष और सपनों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी वर्ग ही आने वाले भारत की दिशा तय करेगा, इसलिए शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उसे चरित्र-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण का माध्यम बनाना होगा।

Advertisements
LS College में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
LS College में हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि हम सभी राष्ट्र के प्रति सच्ची आस्था रखते हुए इस पर्व को मनाएं। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य एवम दायित्वों का निर्वहन करें तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कारों को प्रचारित तथा प्रसारित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सब संकल्प ले की सब लोग मिल जुलकर आनेवाली पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में नए जोश और समर्पण से अपना योगदान देंगे और महाविद्यालय के उच्च शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने में सफल होगा।

ध्वजारोहण के पश्चात कॉलेज की सांस्कृतिक टीम ने संगीत विभाग के साथ ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कॉलेज की एनसीसी टीम ने भव्य परेड प्रस्तुत कर प्राचार्या को सलामी दी। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.