Headlines

दिल्ली एसिड अटैक,पीड़िता की हालत गंभीर, फ्लिपकार्ट को नोटिस

Service Regularization
Advertisements

New Delhi 15 December : दिल्ली एसिड अटैक की पीड़िता के आँखों को पहुंचा है नुकसान,गंभीर बनी हुई है. दिल्ली की द्वारिका में 14 दिसंबर की सुबह 7.30 पर एसिड अटैक हुआ था . हमलावरों की पहचान हो गई है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. तीनों अपराधियों की पहचान सचिन अरोड़ा (20 साल), हर्षित अग्रवाल (19 साल) और वीरेंद्र सिंह (22 साल) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सचिन मुख्य आरोपी है, उसने हर्षित और वीरेंद्र की मदद से वारदात को अंजाम दिया.

Service Regularization
Delhi Acid Attack CCTV Footage Twitter image


दिल्ली की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रीत हुड्डा ने जानकारी दी की कि सचिन ने एसिड ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से मंगाया था. फ्लिपकार्ट को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भी दिया है, पूछा है की कैसे एसिड की बिक्री की जा रही है जबकि यह गैरकानूनी है. अभी तक फ्लिपकार्ट की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है. घटना दिल्ली के द्वारका में 14 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे हुई. लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाइक पर सवार 2 लोग आए. पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया.

#Delhiacidattack #Delhi #acidattack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *