Headlines

DGP Alok Raj ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया, पुलिस का मनोबल बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर जोर दिया

DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा
Advertisements

Muzaffarpur 1 September: बिहार के नवनियुक्त DGP Alok Raj ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया, पुलिस का मनोबल बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर जोर दिया.

DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा

DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा
DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा

बिहार के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक राज ने आज मुजफ्फरपुर का दौरा किया। मुजफ्फरपुर के सरैया थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के निवासी आलोक राज ने कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले अपने पैतृक गांव का दौरा किया। इसके बाद वे मुजफ्फरपुर मुख्यालय(SSP Office) पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा
DGP Alok Raj मुजफ्फरपुर का दौरा

अपने दौरे के दौरान डीजीपी आलोक राज ने मुजफ्फरपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना और अधिकारियों में उत्साह बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध नियंत्रण को पुलिस बल का प्राथमिक फोकस बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में एसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित, डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद, डीएसपी सरैया चंदन, एसडीपीओ टाउन विनीता सिंह, एडिशनल एसपी पूर्वी शहर यार अख्तर समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *