Headlines

DIET Samastipur में वालीबॉल खेल हुआ संपन्न, चन्द्रगुप्त सदन बना वालीबॉल विजेता

diet samastipur diet samastipur
Advertisements

Muzaffarpur 6 January: DIET Samastipur (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट), पूसा, समस्तीपुर में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के बीच शीतकालीन अन्तरसदनीय प्रतियोगिता अंतर्गत वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

DIET Samastipur में वालीबॉल खेल हुआ संपन्न, चन्द्रगुप्त सदन बना वालीबॉल विजेता
DIET Samastipur में वालीबॉल खेल हुआ संपन्न, चन्द्रगुप्त सदन बना वालीबॉल विजेता
DIET Samastipur में वालीबॉल खेल हुआ संपन्न, चन्द्रगुप्त सदन बना वालीबॉल विजेता
DIET Samastipur में वालीबॉल खेल हुआ संपन्न, चन्द्रगुप्त सदन बना वालीबॉल विजेता

DIET Samastipur (Pusa) प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान की प्राचार्य डॉ. आकांक्षा कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया l संस्थान में गठित 4 सदनों आर्यभट सदन, वाल्मीकि सदन, चन्द्रगुप्त सदन एवं चाणक्य सदन के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया I प्रतियोगिता राउन्ड रॉबिन लीग पद्घति के आधार पर खेला गया है I उद्घाटन मैच वाल्मीकि सदन और आर्यभट सदन के बीच खेला गया, जिसमें आर्यभट ने वाल्मीकि सदन को 25-21, 25-17 से हराया, दूसरे मैच में चन्द्रगुप्त सदन ने चाणक्य सदन को 25-17, 25-19 से हराया, तीसरे मैच में वाल्मीकि सदन ने चाणक्य सदन को 25-19, 25-14 से हराया, चौथे मैच में चन्द्रगुप्त सदन ने आर्यभट सदन को 27-25, 25-21 से हराया.

Shaheed Diwas

संस्थान में गठित 4 सदनों आर्यभट सदन, वाल्मीकि सदन, चन्द्रगुप्त सदन एवं चाणक्य सदन के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया I प्रतियोगिता राउन्ड रॉबिन लीग पद्घति के आधार पर खेला गया है I आज के खेल की शुरुआत लीग राउन्ड के पांचवें मैच से हुई, जिसमें वाल्मीकि सदन ने चन्द्रगुप्त सदन को 25-19, 25-22 से हराया और अंतिम लीग में चाणक्य सदन ने आर्यभट्ट सदन को 25-22, 25-18 से हराया I

Shaheed Diwas

फाइनल मैच चन्द्रगुप्त और वाल्मीकि सदन के बीच खेला गया, जिसमें चन्द्रगुप्त सदन ने वाल्मीकि सदन को 25-17, 25-19 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया I चन्द्रगुप्त सदन के कप्तान रौशन कुमार चौधरी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरुस्कार दिया गया I वही सौरभ, चंदन, शिवम , नीतीश, विजय, कैलाश, प्रिंस राज, नंदन, पवन, सुशील आदी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मैच को रोमांचक बनाया I

Shaheed Diwas


निर्णायक की भूमिका में धीरज कुमार, प्रियंका कुमारी और हरिराज रहे I समालोचक के रूप में नवजोत झा एवं ऋषभ ने अपने उद्घोष से दर्शकों को आकर्षित किया I


प्रतियोगिता का संचालन स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा व्याख्याता कुमार आदित्य ने कियाI पुरस्कार वितरण समारोह में वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, संयोग कुमार प्रेमी, डॉ. अंकिता एवं कुमार आदित्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया

Shaheed Diwas

.
मौके पर संस्थान के व्याख्याता दिना नाथ राय, डॉ. अंकिता, अमरनाथ कुमार, मो. रिजवान अंसारी, डॉ. रूबी कुमारी, सुरेश कुमार, डॉ. कंचन माला, संयोग कुमार प्रेमी, यशवंत कुमार शर्मा, लिपिक रोहित कुमार, वैद्यनाथ मिश्रा एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें I

#diet #pusa #diet_pusa