कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
Muzaffarpur 24 March : लंगट सिंह कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना, रोटरी क्लब मुजफ्फरपुर तथा क्योर पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज स्वास्थ केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षको और कर्मचारियों को रक्तदान करने और जीवन बचाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है.

राष्ट्र निर्माण में छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है.-प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय – GoltooNews https://t.co/HH3nbjQ81M #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 23, 2023
उन्होंने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवनदान दे सकता है. कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने बताया की शिविर का आयोजन एनएसएस द्वारा चल रही सात दिवसीय विशेष शिविर के सहयोगी गतिविधियों के रूप में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य युवा छात्रों में समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है.
एल एस कॉलेज परिसर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का समापन – GoltooNews https://t.co/w5Kuq6a9Y5 #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 23, 2023
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रोटरी क्लब के डॉ नवीन कुमार ने बताया की शिविर में लगभग 30 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया तथा प्रत्येक दाता को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया.

मौके पर अध्यक्ष रो. राजवर्धन, रो. शबनम कुमारी, रो. कुमार ललित, रो. अब्बास अली, रो. कौशलेंद्र, रो. सुधीर कुमार सिंह, रो. मेहंदी अली, डॉ सीमा, यशांशी, डॉ नवीन कुमार, एनएसएस स्वयंसेवक रितेश कुमार, शिवांशु कुमार, नीरज कुमार,रजनीश कुमार, केशव कुमार आदि मौजूद रहे.
#lscollege #blooddonation #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।