National News
Advertisements

Jabalpur 12 March : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया का विमान दुर्घटना होते होते बच गया. मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया का विमान लैंड करते समय किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गया. दिल्ली से आई विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित होकर विमान फिसलते हुए रनवे से बाहर चला गया. पायलट की सूझबूझ और उनकी अनुभव के कारण किसी तरह से विमान को रनवे पर लाया गया. विमान में 54 यात्री थे.

दिल्ली से चलने वाली जबलपुर को आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 16 दोपहर को जबलपुर के डरना एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली थी लैंड करते समय विमान अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गई विमान के अनियंत्रित होने से विमान कि यात्री डर गए और हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी फायर बिग्रेड के लोग मौके पर पहुंच गए. घटना दोपहर 1:30 की है घटनास्थल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सील कर दिया. सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के लाउंज में पहुंचाया गया. फिलहाल जबलपुर हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है और मामले की जाँच शुरू होगी है.

#Jabalpur #AirIndia

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.