New Delhi 16 November : कल नेपाल में धरती डोली और आज भारत में एक बार फिर धरती डोली है. बीते दिनों दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों को सहमा कर रखने वाले भूकंप ने इस बार अरुणाच प्रदेश में लोगों को झटका दिया है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह लगभग 9 बजकर 55 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के लेपा रादा जिले में स्थित बसर इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बताया गया कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 रही और इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर भीतर की गहराई पर बसर से दक्षिण पूर्व दिशा में था.
अमेरिका में एयर इंडिया पर लगा भारी जुर्माना – GoltooNews https://t.co/LQPFonsWjb #airindia
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 15, 2022
फिलहाल, इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि, लोगों ने इस भूकंप के झटके को अच्छे से महसूस किया और घरों में चीजों को हिलते हुए जरूर देखा. देश के बाकि इलाके के लोगों को भी सावधान और सचेत रहने की जरुरत है.
Shraddha Murder Case : 300 लीटर का फ्रिज 35 टुकड़े 18 रात, दिल दहलाने वाली घटना, मुंबई कि मोहब्बत का अंजाम दिल्ली में हत्या – GoltooNews https://t.co/E9aZtQZH0A #Shraddha #CrimeNews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 14, 2022
इससे पहले नेपाल में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी वजह से इसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गये.
#earthquake #arunachalpradesh #India

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।