बिहार में Slingshot खेल को नई पहचान दिलाने की पहल, एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी गठित
May 3, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 3 May : स्थानीय नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज में आज एलिट Slingshot एसोसिएशन ऑफ बिहार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एलिट स्लिंगशॉट फेडेरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रबंधक सह-ट्रस्टी, आर्य समाज विकास समिति ने की।
बिहार में Slingshot खेल को नई पहचान दिलाने की पहल
बैठक में Slingshot (गुलेल) खेल को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने, राज्य भर में संघ का विस्तार करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज कर उन्हें जिला, प्रमंडल, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन स्तर में सुधार, सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने, प्रत्येक जिले में जिला संघ के गठन तथा विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण अकादमी संचालित करने के प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक में महिलाओं की एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया तथा इसके प्रभावी अनुपालन का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रशांत कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेक वैभव को सचिव, स्नेहा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर के. के. सिन्हा एवं राजीव कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव पद पर मनाली एवं बालमुकुंद कुमार को मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप में रंजीता कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, संदीप कुमार, सौरभ आनंद, प्रतिभा थापा एवं नुन्दन कुमार सिंह को शामिल किया गया।
12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur को तीसरा स्थान, आयुष बने इमर्जिंग प्लेयर https://t.co/375D1zjfbj #Muzaffarpur #basketball pic.twitter.com/ctb9IR6fXs
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 3, 2026
बैठक में डॉ. कुमारी ज्योत्सना, कुमार मनीष, शशि प्रकाश, राकेश कुमार सिन्हा, शरद भारती, विनय कुमार सिन्हा, राजेश्वर राम, राजा कुमार, निशा रानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में बिहार में स्लिंगशॉट खेल को संगठित रूप से विकसित करने और इसे नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया और इसी माह के 24 तारीख को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all