Headlines

एलएस कॉलेज वरिष्ठ शिक्षक, कवि एवं लेखक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह का हुआ विदाई समारोह।

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 27 December : एलएस कॉलेज स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक, कवि एवं लेखक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह का हुआ विदाई समारोह। डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह के सेवामुक्त होने पर हिंदी विभाग की तरफ से उनके सम्मान में विभागाध्यक्षा डॉ सुधा कुमारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। डॉ सुधा ने कहा कि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने हिंदी विभाग में एक कर्मठ एवं लगनशील शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी है। उनकी रचना शीलता ने सबों को प्रभावित किया है। सेवाकाल में उनकी कई किताबें और दर्जनों लेख भी प्रकाशित हुए जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को लाभ मिलता रहेगा।

Shaheed Diwas
Farewell ceremony of LS College senior teacher, poet and writer Dr. Virendra Kumar Singh


कॉलेज निरीक्षक डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि डॉ वीरेंद्र अच्छे शिक्षक के साथ-साथ रचनात्मक लेखक एवं कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। वे मुक्त चिंतन के लेखक रहे हैं। सेवा मुक्ति के बाद हम लोगों उम्मीद करते हैं कि वे ज्यादा रचनाशील होंगे।
प्राचार्य डॉ ओपी राय ने कहा कि सेवानिवृत्ति होने के बाद जीवन में अधिक सकारात्मकता आती है। डॉ वीरेंद्र लेखन के क्षेत्र में आगे कार्य करें जिससे छात्रों, शिक्षकों एवं छात्रों को लाभ मिल सके। हम सभी उनकी खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।


मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ सुधा कुमारी, डॉ राजीव झा, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ जय कांत जय, डॉ एन एन मिश्रा, डॉ एस आर चतुर्वेदी, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ राजीव कुमार, डॉ दिलीप, डॉ आलोक कुमार, डॉ गुंजन, डॉ प्रदीप ने आगे के जीवन की खुशहाली की कामना की।

#brabu #Muzaffarpur #news