National News
Advertisements

Maisur 27 December : मैसूर के कडकोला में कार हादसे में पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिजन घायल हो गए। दुर्घटना के समय उनकी कार बांदीपुर की ओर जा रही थी। हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनका बेटा और बहू घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है एक्सीडेंट होते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकाला।


इस हादसे में उन्हें, बेटे मेहुल मोदी, बहब जीनल मोदी और पोते महारथ मोदी को चोटें आई हैं। पीएममोदी के भाई प्रह्लादमोदी 27 दिसंबर की दोपहर को एक कार दुर्घटना का शिकार हुए, जब उनकी एसयूवी मैसूर के कडकोला में एक डिवाइडर से टकरा गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोदी परिवार को लोगों को हादसे में हल्की चोटें आई हैंऔर फिलहाल इलाज जारी है। मैसूरु की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल का दौरा किया और उस अस्पताल भी गईं जहां इन लोगों को भर्ती कराया गया है।

Advertisements

#modi #Mysore #accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.