Headlines

भारतीय कानून प्रणाली में भगोड़ा जाकिर नाइक को FIFA World Cup में निमंत्रण का सच सामने आया .

SKJ Law College
Advertisements

New Delhi : भारतीय कानून प्रणाली में भगोड़ा जाकिर नाइक को फीफा विश्वकप में निमंत्रण का सच जानिए. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी , जाकिर नाइक भारतीय कानून प्रणाली में आरोपी और घोषित भगोड़ा है. उन्होंने कहा कि जहां तक फीफा विश्वकप में जाकिर नाइक के हिस्सा लेने का सवाल है, इस विषय को कतर के समक्ष उठाया गया है.

SKJ Law College
Twitter image

उन्होंने बताया कि कतर ने हमें जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया.

SKJ Law College


इसी बीच कई और कारणों से बॉयकॉट फीफा वर्ल्ड कप हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहर था पिछले दो दिनों से. दुनिया के कई हिस्सों से बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा था,

गौरतलब है की भारत में मनी लाॅड्रिंग और भड़काऊ भाषण देने जैसे मामलों का आरोपी नाइक भारत में भगोड़ा घोषित है.दुनिया में जहर फ़ैलाने वाले जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप में आमंत्रण देने से फीफा वर्ल्ड कप २०२२ में नया विवाद उत्पन्न हो गया है.


किसी देश के भगोड़े अपराधी को किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भाषण देने का मौका देना,विश्व शांति के लिए सही बात नहीं है.
भाजपा प्रवक्ता सेवियो रोड्रिग्स ने सरकार, भारतीय फुटबाॅल एसोसिएशन और कतर जाकर मैच देखने वाले दर्शकों से यह अपील की है कि वे कतर फीफा विश्वकप का बाॅयकाॅट करें.

#Fifa2022 #FIFA #Qatarworldcup #Football #jakirnaik #Qatar