Headlines

टाटा स्टील कोक प्लांट में जोरदार धमाके के साथ आग

SKJ Law College
Advertisements

Jamshedpur 7 May : झारखंड के जमशेदपुर में स्थित टाटा स्टील कोक प्लांट में सुबह 10:30 पर जोरदार धमाके के साथ आग लग गई. कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में यह धमाका हुआ. इसके बाद गैस रिसाव होने लगा. तीन कर्मचारी धमाके में घायल हैं. सारे कर्मचारियों को आपात स्थिति में बाहर निकाला गया.

SKJ Law College


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर बताया कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है. जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के इलाज के हेतु कार्रवाई कर रहा है.
ब्लास्ट बहुत ही जोरदार था की तीन प्लांट में भगदड़ मच गई विस्फोट की आवाज साकची गोलमुरी बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाकों में सुनी गई. जमशेदपुर के लोग सकते में आ गए और सहम गए.

#Tatasteel #Jamshedpur