Headlines

Garibnath Mandir जा रहे तो सावधान मोबाइल पर्स चेन चोरी हो सकता है,तीन पॉकेटमारों को भीड़ ने पकड़ा

SKJ Law College
Advertisements

पहलेजा से पैदल यात्रा कर कांवरिया जलाभिषेक करते हैं पर कुछ शातिर किसी और काम के लिए भीड़ में घुसे होते हैं. भीड़ और धक्का मुक्की का फायदा उठा उचक्के श्रद्धालुओं के मोबाइल पर्स चेन गायब कर रहे थे पिछले कुछ दिनों से.

Muzaffarpur 25 July : गरीबनाथ मन्दिर जा रहे तो सावधान मोबाइल पर्स चेन चोरी हो सकता है,तीन पॉकेटमारों को भीड़ ने पकड़ा. गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ताँता लगा है.सभी पूजा और जलाभिषेक के लिए जाते हैं. पहलेजा से पैदल यात्रा कर कांवरिया जलाभिषेक करते हैं पर कुछ शातिर किसी और काम के लिए भीड़ में घुसे होते हैं. भीड़ और धक्का मुक्की का फायदा उठा उचक्के श्रद्धालुओं के मोबाइल पर्स चेन गायब कर रहे थे पिछले कुछ दिनों से. ज्यादा शिकायत मिलने पर नजर रखी गई.


आखिरकार पॉकेटमार पकड़ में आ गए और भीड़ ने अपने कब्जे में कर लिया. पॉकेटमारी करते तीन महिलाएं पकड़ में आ गई. तीनो महिलाओं को भीड़ ने जमकर पिटाई की. पुलिस ने किसी तरीके से उन्हें भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई.


गौरतलब है की सावन का महीना चल रहा है लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं. इस कारण भीड़ ज्यादा है जिसका फायदा शातिर भी उठा रहे हैं .किसी मंदिर या भीड़ भाड़ वाले जगह में जा रहे हैं तो सावधान रहें.  

#garibnathmandir #muzaffarpur