Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं Gayatri Devi Memorial ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में-आज 01 मार्च, 2025 को राज्य स्तरीय-“गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 शुभारंभ हुआ।

Gayatri Devi Memorial बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

आज दिनांक 01 मार्च, 2025 को स्थानीय कम्पनीबाग स्थित “मुजफ्फरपुर कल्ब” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 शुभारंभ हुआ।
इसके पूर्व ऊक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह संघ के अध्यक्ष, डॉक्टर विमोहन कुमार और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यपालक सचिव, संजय कुमार श्रीवास्तव शतरंज कि चाल चल कर विधिवत शुरूआत किए।
इसके उपरांत स्व0 माता गायत्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, FA के अनुसार आज खेले गए चौथे चक्र कि समाप्ति के पश्चात मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे-

Gayatri Devi Memorial बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 शुभारंभ हुआ
Gayatri Devi Memorial बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 शुभारंभ हुआ
  1. बोर्ड नंबर 1 पर समीर वर्धन 4 अंक ने मिनाजुल होदा 3 अंक को,
  2. बोर्ड नंबर 2 पर कृष्ण कुमार 4 अंक ने अनिकेत रंजन 3 अंक को,
  3. बोर्ड नंबर 3 पर दिव्यांशु कुमार सिंह 4 अंक ने विजेंद्र कुमार 3 अंक को हराया।
  4. बोर्ड नंबर 4 पर पवन सिंह 3.5
    अंक और अवय शर्मा 3.5 अंक के बीच ड्रा हुआ।
  5. बोर्ड नंबर 5 पर मनीष कुमार 4 अंक ने राजीव रंजन 3 अंक को,
  6. बोर्ड नंबर 6 पर शुभम कुमार 3 अंक और सौरभ आनंद 2.5 अंक के बीच ड्रा हुआ।
  7. बोर्ड नंबर 7 पर यथार्थ नथानी 3 अंक और अमरेश कुमार 3 अंक के बीच ड्रा हुआ।
  8. बोर्ड नंबर 8 पर अभिषेक सोनू 3 अंक ने अभय कुमार रजक 2 अंक को,
  9. बोर्ड नंबर 9 पर शिवप्रिय भारद्वाज 3 अंक ने आदर्श कुमार 2 अंक को,
  10. बोर्ड नंबर 10 पर अभिषेक रंजन 3 अंक ने अनुरंजन यादव 3 अंक को हराया।
    इस प्रतियोगिता समापन समारोह सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम कल दिनांक 02 मार्च 2025 को संध्या 4 बजे से किया जाएगा।
    ऊक्त प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिले से कुल 86 प्रतिभागी भाग लिए हैं। प्रतियोगिता का कुल ईनामी राशि लगभग 44000/- रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा जाएगा।
    उक्त कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव, राजीव रंजन ने किया वहीं सह निर्णायक के रूप मे विजय कुमार, अभिजीत कुमार, राघवेन्द्र कुमार, चंचला कुमारी योगदान दिया।
    उक्त बात की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.