Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : George Fernandez आज समता पार्टी के संस्थापक और लोकप्रिय नेता श्री जार्ज फर्नान्डिस का जयंती राजकीय समारोह के रूप में स्थानीय सिटी पार्क और नगर भवन में मनाया गया। सिटी पार्क में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले के प्रभारी मंत्री सह माननीय मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग श्री जितेन्द्र कुमार राय सहित जिला प्रशासन एवं कृतज्ञ जनता ने उनके व्यक्तित्व को याद किया।

George Fernandez Twitter image
George Fernandez Twitter image

इससे पूर्व परिसर में बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत नगर भवन में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। उनके सहभागी रहे श्री हरेन्द्र कुमार ने उनके साथ पलों को याद किया साथ ही उनके विचार और आदर्शों को सामने रखा। उन्होनें बताया कि किस तरह से वे संघर्षशील जीवन व्यतीत कर समतामूलक समाज निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहे।

George Fernandez jayanti in Muzaffarpur
George Fernandez jayanti in Muzaffarpur

जिले के चहँुमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहे । कांटी थर्मल, दूरदर्शन केन्द्र तथा अन्य विकासपरक कार्यो में उनका अग्रणी भूमिका रही । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार, प्रभारी डीएम श्री आशुतोष द्विवेदी, डिप्टी मेयर श्रीमति मोनालीसा ने भी उनके आदर्शो और व्यक्तित्व को सराहा साथ ही उनके सहृदयता, सादगी और सघर्ष को याद कर प्रेरित हुए। अपर समाहर्ता आपदा श्री अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन लोकप्रिय उद्घोषक श्री गोपाल फलक ने किया।

Advertisements

#georgefernandez #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.