Headlines

Gorakhpur Temple Attack : आरोपी मुर्तुजा अक्सर जाकिर नायक की वीडियो देखा करता था

Shaheed Diwas
Advertisements

Gorakhpur 4 April : गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में एक युवक ने धारदार हथियार से पुलिस वालों पर हमला कर दिया. गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम जवानों पर हमले के पीछे किसी आतंकी साजिश की भी हो सकती है. इस वारदात में मुर्तुजा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि मुर्तुजा अक्सर जाकिर नायक की वीडियो देखा करता था.

Shaheed Diwas
Ali Murtujza arrested in Gorakhpur

मुंबई आईआईटी से इंजीनियरिंग कर चुके आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी के मठ के बाहर सुरक्षा में तैनात जवानों पर तेज हथियार से हमला कर दिया था. अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगा रहा था. मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश भी की. एडीजी लॉएंड आर्डर ने बताया कि एक व्यक्ति ने जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपी की पहचान अहमद मुर्तुजा के रूप में हुई है जो गोरखपुर का बताया जाता है.

Shaheed Diwas

इस केस को आतंकी साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. आईपीसी की धारा 301 के अलावा धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं. आतंकी मुर्तुजा के लैपटॉप और मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस की एटीएस की टीम में आतंकी कनेक्शन को जांचने नेपाल गई है. मुर्तुजा के बैग में लैपटॉप पैन कार्ड और अन्य सामानों के साथ एक किताब भी मिली है. बैग में जो किताब मिली है वह फारसी भाषा की है तो फांसी भाषा के जानकारों से समझने की कोशिश की जा रही है .

Shaheed Diwas

मुंबई पुलिस की टीम ने नवी मुंबई स्थित उसके फ्लैट की भी तलाशी ली है. इस बात की पुष्टि हुई है कि जाकिर नायक का वीडियो अपने मोबाइल और लैपटॉप पर हमेशा देखा करता था.