Headlines

Gurukul Chess League के फाइनल में चेस वॉरियर्स एवं रुक राइडर्स

Gurukul Chess League Gurukul Chess League
Advertisements

Muzaffarpur 22 May : Gurukul Chess League तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग के दूसरे दिन अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी, मुजफ्फरपुर के द्वारा आयोजित सेमीफाइनल मुकाबलों में चेस वॉरियर्स एवं रुक राइडर्स ने फाइनल में प्रवेश किया।

Gurukul Chess League

गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि आईपीएल के तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता के लीग चरण के दोनों शीर्ष टीमों के बीच मैच हुआ। जिसमें चेस वॉरियर्स ने गैंबिट गैंबलर्स को 2.5 – 0.5 से हराकर सीधा फाइनल में प्रवेश किया। प्रथम बोर्ड पर चेस वॉरियर्स के अरमान सोनी एवं गैंबिट गैंबलर्स के आदर्श राज के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरे बोर्ड पर हर्षित राज ने रोहन कुमार को एवं तीसरे बोर्ड पर रितेश कुमार ने संगम सेतू को हराया।

Gurukul Chess League

गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने बताया कि दूसरा फाइनलिस्ट निकालने के लिए लीग चरण के तीसरे एवं चौथे टीम के बीच मैच करवाया गया। जिसमें रुक राइडर्स ने ब्रिलियंट बिशप को 2.5 – 0.5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तदोपरान्त रुक राइडर्स एवं गैंबिट गैंबलर्स के बीच मैच करवाया गया। जिसमें रुक राइडर्स ने गैंबिट गैंबलर्स को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रथम बोर्ड पर रुक राइडर्स के आदित्या वर्धन सिंह ने गैंबिट गैंबलर्स के रोहन कुमार को हराया। दूसरे बोर्ड पर रुक राइडर्स के कप्तान रेयान अनवर को गैंबिट गैंबलर्स के कप्तान आदर्श राज ने हरा दिया।

तीसरे बोर्ड पर रुक राइडर्स के आकाश कुमार ने गैंबिट गैंबलर्स के संगम सेतू को हराकर अपने टीम को फाइनल में प्रवेश करवा दिया।

फाइनल मुकाबला 23 मई को खेला जायेगा। उक्त अवसर पर विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, डॉ अनवर हुसैन, अविनाश मोनू, चन्दन कर्ण, कुमारी प्रियंका, दिव्यांशु राज, पुष्कर राज, अस्मिता कुमारी सहित गुरुकुल के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

फाइनल टीम एवं खिलाड़ी
चेस वॉरियर्स

वान्या श्रीवास्तव (सुरक्षित खिलाड़ी)

रितेश कुमार (कप्तान)

अरमान सोनी

हर्षित राज

बिट्टू राज (सुरक्षित खिलाड़ी)
रुक राइडर्स

रेयान अनवर (कप्तान)

आदित्य वर्धन सिंह

आकाश कुमार

You may also like to read….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *