Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 December :मुजफ्फरपुर जिले की स्थापना 1875 में हुई थी. मुजफ्फरपुर के पहले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ब्रिटिश अफसर सीएफ बर्सले थे. लगभग डेढ़ सौ साल के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन पूरे उत्साह से अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस अवसर पर प्रशासन 1 जनवरी को 149 वां स्थापना दिवस को खूब धूमधाम से मनाने जा रही है.

मुजफ्फरपुर के वर्तमान जिला अधिकारी प्रणब कुमार 128 में जिलाधिकारी हैं और 148 सालों में 127 जिलाधिकारी रहे हैं. मुजफ्फरपुर के नामांकरण की बात हमेशा होती रहती है कि नाम कैसे पड़ा, कुछ लोग कहते हैं कि पुराना नाम पश्चिमी तिरहुत है और बाद में मुजफ्फरपुर मुख्यालय रहा. कहा यह भी जाता है कि अकबर के सेनापति मुजफ्फर अकबर के नाम पर मुजफ्फरपुर नाम पड़ा था.

मुजफ्फरपुर से अलग होकर सीतामढ़ी वैशाली और शिवहर जिला बने हैं. वैशाली 12 अक्टूबर 1972 को अलग होकर जिला बना सीतामढ़ी 11 दिसंबर 1972 को और शिवहर 6 अक्टूबर 1994 को.

Advertisements


इस अवसर पर मुजफ्फरपुर समाहरणालय सज धज कर तैयार है.साथ ही ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे जिसमे जिलाधिकारी ,उप विकाश आयुक्त और कई नमी कलाकार शामिल होंगे. केक कटे जायँगे गणेश वंदना होगी और कई कार्यक्रम भी होने जा रहे हैं.आप सभी मुजफ्फरपुर वासियों को शुभकामनायें स्थापना दिवस और नववर्ष की.

#Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.