National News
Advertisements

Hapur 5 June : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्लास्टिक गन फैक्ट्री में विस्फोट के साथ आग लग, अब तक 12 की मौत उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में एक प्लास्टिक के गन फैक्ट्री में अब विस्फोट के साथ आग लग गई जिसमें अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है.20 से भी ज्यादा लोग झुलस चुके हैं. जिनका इलाज मेरठ और गाजियाबाद के अस्पतालों में हो रहा है.

हापुर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के एक कमरे में सोडियम को स्टोर कर रखा था. कारखाने के अंदर ट्रांसफर में विस्फोट होने से आग लग गई और अंदर के सोडियम में भी विस्फोट हो गया. लगभग 30 मजदूर अंदर थे जिनके अंदर होने के कारण 12 लोगों ने अपनी जान गवां दी.

विस्फोट की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनी गई. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है जांच के आदेश दे दिए गए हैं . आसपास की तीन और कारखाने भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. प्रधानमंत्री ने भी दुख जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा ह्रदय विदारक है. इसमें जिन लोगों को जान गई है उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. उनके इलाज और दूसरी हर संभव सहायता के लिए सरकार तत्परता से जुटी है.

Advertisements
Twitter image


हापुड़ के एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से दुर्घटना हो गई अभी तक 12 लोगों ने जान गवाई है तथा 25 से भी ज्यादा लोग घायल है .

#Hapur #hapurfire

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.