Darbhanga 4 March : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट हेमन ट्रॉफी टूर्नामेंट के आज का मैच दरभंगा और सुपौल के बीच दरभंगा लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में खेला गया. सुपौल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 150 रन निर्धारित 50 ओवरों में. पूरी टीम ने कुछ न कुछ रनों का योगदान दिया जिसमें आर्यन अर्णव ने 29 रन, शमशेर 19, शिवसागर 17, राजेश 14, गगन 13 का योगदान रहा. दरभंगा की तरफ से त्रिपुरारी ने 5 विकेट लेने में सफलता पाई. इसके अलावा सुभाष, ब्रिज चौधरी, मयंक और नवनीत 1-1 विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी दरभंगा की टीम 120 रनों पर सिमट गई. दरभंगा की तरफ से दो बल्लेबाजों ने अच्छे रन बनाए जिसमें आयुष ने 33 रनों का और नवनीत झा का योगदान रहा 44 रनों का. इनके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका. इस तरह से सुपौल में दरभंगा को 30 रनों से पराजित कर दिया.
Hayman Trophy : शिवहर की आसान जीत सुपौल पर – GoltooNews https://t.co/njUT2fznfL #haymantrophy #Cricket
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 3, 2023
आज के मैच के अंपायर सचिन कुमार और मोहम्मद कुदुश, मैच स्कोर अनिकेत कुमार. मैच रेफरी की भूमिका में पूर्व क्रिकेटर एके पाहुजा मौजूद रहे.
#haymantrophy #darbhanga #supaul #cricket

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।