Headlines

Hayman Trophy : मधुबनी की लगातार दूसरी जीत, शिवहर को किया पराजित

Service Regularization
Advertisements

Darbhanga Laheriasarai 1 March : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हेमन ट्रॉफी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है. 1 मार्च को मधुबनी और शिवहर के बीच नेहरू स्टेडियम दरभंगा लहरियासराय में खेले गए मैच में मधुबनी ने शिवहर को 41 रनों से पराजित किया. शिवहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो उनके लिए गलत साबित हुआ.

Service Regularization
Match Officials with Captains


मधुबनी ने 45 ओवरों में सम्मानजनक स्कोर 209 रन बनाए. मधुबनी के 209 रनों के स्कोर में अविनाश आर्यन 44 रन, अंकित मिश्रा 33, रन विकास भास्कर 22, और आयुष आनंद ने नाबाद 51 रन सात चौकों की मदद से बनाएं. पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता भी रहे हैं.


गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से कृष्ण कुमार ने 5 विकेट लिए, जहांगीर और मनीष ने एक-एक विकेट लेने में सफलता हासिल की. मधुबनी ने 8 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया 45 ओवर में.


जवाब में 209 रनों के पीछा करने उतरी शिवहर की पूरी टीम ने 168 रनों पर आल आउट हो गई 33.4 ओवर में. शिवहर की तरफ से गौरव ने 91 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ चौके और 1 छक्का शामिल है. शिवहर की तरफ से कृष्णा ने २७, शिवम 23, विद्यासागर 14 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका. पहला विकेट 15 रन पर, दूसरा विकेट 29 रन पर, तीसरा 106 पर चउथा और पांचवां १५६ पर गिरा और फिर विकेट गिरते गया.

Service Regularization
मधुबनी के विकास झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला


गेंदबाजी में मधुबनी के तरफ से विकास झा ने पांच विकेट लिए, आयुष आनंद ने फिर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट भी लिए.

मधुबनी के विकास झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.


आज के मैच के अंपायर थे सचिन कुमार और मोहम्मद कुदुश, मैच स्कोर अनिकेत कुमार. मैच रेफरी की भूमिका में पूर्व क्रिकेटर एके पाहुजा मौजूद रहे.


हेमन ट्रॉफी के अन्य खेले गए मैचों में नवादा से शेखपुरा को, औरंगाबाद ने बक्सर को, बेगूसराय ने सहरसा को तथा जमुई ने मुंगेर को पराजित किया.

#haymantrophy #cricket #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *