Headlines

Hecure Agro Plants अंजीर और नींबू की खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं-सचिव संजय अग्रवाल

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 27 December : कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने खरौना स्थित Hecure Agro Plants हेक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड में टिशू कल्चर लैब का निरीक्षण किया।

SKJ Law College
Hecure Agro Plants
Hecure Agro Plants Pvt. Ltd.
SKJ Law College

Hecure Agro Plants टिशू कल्चर लैब का निरीक्षण

SKJ Law College

किसानों के आर्थिक सुधार के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है और इसी को लेकर अब किसानों को धान गेहूं के अलावा सब्जी उत्पादन के साथ नगदी खेती करने की जरूरत है। इसलिए अंजीर और नींबू की खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं । उक्त बातें कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने खरौना स्थित हेक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड में टिशू कल्चर लैब के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अंजीर और नींबू की खेती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

SKJ Law College

अंजीर और नींबू की खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं-सचिव संजय अग्रवाल

Hecure Agro Plants अंजीर और नींबू की खेती
Hecure Agro Plants Pvt. Ltd. अंजीर और नींबू की खेती

Hecure Agro Plants अंजीर और नींबू की खेती

इसलिए बिहार सरकार अंजीर और नींबू की खेती के लिए किसानों को प्रेरित करेगी। इसके लिए किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आर्थिक उन्नति और बिहार की प्रगति में उनकी भूमिका हो।

SKJ Law College

इसके अलावा किसानों को केले की खेती के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए टिशु कल्चर द्वारा निर्मित मालभोग, अल्पान, चिनिया केला की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। इसे लेकर विभाग रोड मैप बना रही है। इस पर काम करने की के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केला एक ऐसी फसल है जिसकी जड़ें ज्यादा गहराई तक नहीं जाती। जिस वहज से इसके पौधों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती हैं। अच्छी उपज के लिए इसे 60-70 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है। सर्दियों में 7-8 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें और गर्मियों में 4-5 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें। बारिश के मौसम में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।

SKJ Law College

अतिरिक्त पानी को खेत में से निकाल दें क्योंकि यह पौधों की नींव और वृद्धि को प्रभावित करेगा। केले की फसल रोपाई के बाद 12-15 महीनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। मार्केट की आवश्यकताओं के अनुसार केले के पूरी तरह पक जाने पर तुड़ाई करें। स्थानीय मार्केट के लिए फलों की तुड़ाई पकने की अवस्था पर करें और लंबी दूरी वाले स्थानों पर ले जाने के लिए 75 से 80 प्रतिशत पक जाने पर फलों की तुड़ाई करें।

SKJ Law College


वहीं अंजीर को लेकर उन्होंने कहा कि अंजीर के पौधे लगभग दो साल बाद पैदावार देना शुरू कर देते हैं. इसके चार-पांच साल पुराने एक पौधे से 15 किलो के आसपास फल प्राप्त होते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंजीर के पूरी तरह तैयार एक पौधे से एक बार में 12000 रुपए तक की कमाई की जा सकती है।

SKJ Law College

अंजीर एक बहुत ही पौष्टिक फल है.

अंजीर एक बहुत ही पौष्टिक फल है. यह भी एक औषधि है. ताजा अंजीर में 10 से 28 प्रतिशत चीनी होती है. चूना, लोहा और विटामिन ए और सी की आपूर्ति अच्छी तरह से की जाती है. अंजीर को अन्य फलों की तुलना में अधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि वे हल्के रेचक, टॉनिक, पित्त रोधी और रक्त शोधक होते हैं. यह अस्थमा के लिए भी बहुत उपयोगी है।

SKJ Law College

वही नींबू को लेकर उन्होंने कहा कि नींबू (लाइम) और लेमन दोनों की ही दो-दो प्रजातियां विकसित की हैं. जहां तक कागजी नींबू यानी लाइम की बात है, तो नींबू की दो प्रजातियां हैं, जिन्हें उत्तर भारत में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है. वहीं इनके फल का समय जुलाई, अगस्त और फरवरी से अप्रैल के बीच में होता है। जहां तक इनके रोपण का सवाल है, तो उत्तर भारत में इन दोनों को ही सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।

SKJ Law College

नींबू की खेती से किसान शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं इसकी खेती अधिक मुनाफे वाली खेती के रूप में की जाती है।इसके पौधे एक बार बड़े हो जाने के बाद कई साल तक फल देते हैं। नींबू की खेती कम खर्च में अधिक मुनाफे वाली फसल है।इसके पौधों को केवल एक बार लगाने के बाद किसान लगभग 10 सालों तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। वहीं भारत दुनिया में सबसे अधिक नींबू उत्पादन करने वाला देश है।

SKJ Law College

आमतौर पर नींबू का इस्तेमाल सबसे अधिक खाने में किया जाता है। वहीं, खाने के अलावा नींबू का इस्तेमाल अचार बनाने के लिए भी किया जाता है। मौजूदा वक्त में नींबू एक बहुत ही उपयोगी फल हो गया है, जिसे कई कॉस्मेटिक कंपनियां और फार्मासिटिकल कंपनियों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है।

SKJ Law College

इस अवसर पर हेक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार ने कृषि विभाग के सचिव का शॉल देकर स्वागत किया और उन्होंने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजना काफी सफल है और सचिव संजय अग्रवाल की उन्होंने प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा नेता देवांशु किशोर समेत विभाग के कई बड़े पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे।

#hecureagro #tissueculturelab #Bihar