www.goltoo.in

Chess Training & Competition मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में

December 28, 2023 | by Goltoo

Chess Training & Competition

Muzaffarpur 28 December : आगामी दिनांक 08-14 जनवरी, 2024 को स्थानीय कम्पनीबाग स्थित “Muzaffarpur Club” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में Chess Training & Competition शतरंज प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Chess Training & Competition Muzaffarpur


(1) आगामी 08-12 जनवरी, 2024 को राज्य स्तरीय-“गायत्री देवी मेमोरियल” विंटर आइ0 एम0 ट्रेनिंग कैंप 2024 आयोजित किया जाएगा।
(2) आगामी 13-14 जनवरी, 2024 को राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जाएगा।


ऊक्त प्रशिक्षण शिविर में वैसे एम0 डी0 सी0 ए0 से संबद्ध प्रतिभागी जिन्होंने साल 2022-23 में आयोजित जिलास्तरीय चैम्पियनशिप मे भाग लिए हो और आधिकारिक टीम मे चयनित होकर बिहार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया हो उनको मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को सेवा शुल्क के तौर पर 500 रूपया देने का प्रावधान किया गया है।

Chess Training Camp & Competition मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में
Chess Training & Competition मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में

ऊक्त प्रशिक्षण शिविर में कुल 40 प्रतिभागियों को ही पहले आएँ और पहले पाएँ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा साथ ही प्रवेश के लिए पूर्व अनुभव भी आवश्यक है। उक्त प्रक्षिक्षण शिविर में भारत के जाने-माने शतरंज खिलाड़ी सह प्रक्षिक्षक इंटरनेशनल मास्टर नीरज कुमार मिश्रा (IM) के द्वारा बच्चों को शतरंज के बारिकियों का गुण सिखाया जाएगा।

Chess Training & Competition नगद पुरस्कार


इसके अतिरिक्त उक्त प्रतियोगिता में कुल लगभग 35000 रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गणवंत कुमार मल्लिक को आयोजन अध्यक्ष, और संजय कुमार श्रीवास्तव को आयोजन सचिव के साथ राघवेन्द्र कुमार, अभिजीत कुमार, विजेंद्र कुमार को आयोजन सदस्य बनाया गया है। ऊक्त प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता मे पुरे बिहार राज्य के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उक्त बात की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all