www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर जिला जूनियर वालीबॉल टीम का चयन 26 फरवरी 2023 को

February 25, 2023 | by Goltoo

IMG_20221218_150527_2+
Muzaffarpur district junior volleyball team selection on 26 February 2023

Muzaffarpur 25 February : मुजफ्फरपुर जिला जूनियर वालीबॉल टीम का चयन 26 फरवरी 2023 को होना तय हुआ है इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने दी.

दिनांक 03 मार्च से 05 मार्च 2023 तक रामपुर ठूट्ठी (परवत्ता) खगड़िया में आयोजित बिहार राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल टीम ( बालक एवं बालिका) का चयन दिनांक 26 फरवरी 2023 को 3:00 बजे स्थानीय राम दयालु सिंह महाविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये खिलाडियों की उम्र 01/01/2005 निर्धारित की गयी है, अतः वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 01/01/2005 या इसके बाद हो.

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है, रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति,आधार कार्ड की मूल प्रति ,आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 4 पासपोर्ट फोटो अवश्य लायेंगे।

इस आशय की जानकारी मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने दी।

#Muzaffarpur #volleyball

RELATED POSTS

View all

view all