Tech Gadgets
Advertisements

हीरो इलेक्ट्रिक की बहुत सारे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं .पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी को देखते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डिमांड में अप्रत्याशित उछाल आया है. हीरो ने नवंबर 2020 में लगभग 1150 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे उसकी तुलना में इस वर्ष हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर ने धमाल मचा दिया और रिकॉर्ड बनाया नवंबर 2021 में बेचे 7000 इलेक्ट्रिक स्कूटर .जेएमके रिसर्च और वाहन डैशबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार .

भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है.कई हाई स्पीड मॉडल उपलब्ध हैं साथ ही सिटी-स्पीड मॉडल भी बेचती है, जिनमे रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरूरत नहीं होती है.जिसमे RC & DL की जरुरत नहीं होती है.स्मार्ट लॉक और रिमोट फीचर भी आते हैं कई मॉडल्स में.

हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिन्दर गिल बताते हैं की लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों पर भरोसा बढ़ रहा है,इसलिए पर्तिस्पर्धा में बने रहने के लिए विस्तार की जरूरत है.
इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने वाली प्रमुख कंपनियों है एथर एनर्जी,ओकिनावा,टीवीएस मोटर्स ,हीरो ,बजाज ऑटो ,ओला इलेक्ट्रिक.

Advertisements

वर्ष 1956 में, भारत में लाखों लोगों को गतिशीलता प्रदान करने की दृष्टि से स्वर्गीय श्री दयानंद मुंजाल द्वारा ब्रांड हीरो की नींव रखी गई थी। बाद के वर्षों में, ब्रांड ने साइकिल, मोटरसाइकिल, हेल्थकेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना विस्तार किया और भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में सबसे प्रसिद्ध और भरोसेमंद नाम बन गया।

#heroelectric #electricvehicles #electricscooter #hero #electriccycle

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.