Headlines

दक्षिण अफ्रीका सीरीज और इंग्लैंड टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा

Shaheed Diwas
Advertisements

भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और इमरान मलिक को टीम में मिली है जगह. आई पी एल 2022 में हार्दिक पांड्या की अच्छी बल्लेबाजी करने का नतीजा टीम में शामिल होकर मिला है.

Shaheed Diwas
Symbolic Image

आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. उभरते युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी टी-20 टीम का हिस्सा बने हैं. जम्मू कश्मीर के अरमान मलिक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से खेलते हैं. टीम के कप्तान केएल राहुल होंगे. नियमित कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. भारतीय टीम के विकेटकीपर होंगे उप कप्तान ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक.

Shaheed Diwas


कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है. भारतीय टीम 18 सदस्यों की है. बीसीसीआई ने आज ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की.


टीम इंडिया इस प्रकार है
केएल राहुल (कप्तान) ऋतुराज गायकवाड, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान और विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, आर विश्नोई, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षद पटेल, अर्शदीप सिंह, अमन मलिक

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए टेस्ट टीम

TEST Squad – रोहित शर्मा (Capt), KL राहुल (VC), शुबमान गिल , विराट कोहली , श्रेयस िएर , हनुमा विहारी , चेतेश्वर पुजारा , ऋषभ पंत (wk), KS भारत (wk), R जडेजा , R आश्विन , शार्दुल ठाकुर , मोहद शमी , जसप्रीत बुमराह , Md सिराज , उमेश यादव , प्रसिद्ध कृष्णा

#Cricket #teamIndia

Shaheed Diwas