Headlines

Indian Savate Team की जिम्मेदारी फिर इसबार बिहार के शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna Bihar 12 January : दिनांक 8 से 12 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली छठवीं ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2025 के लिए Indian Savate Team राष्ट्रीय सवात् संघ के द्वारा भारत के सबसे अनुभवी कोच राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव, को भारतीय टीम के कोच नियूक्त कर भारतीय टीम कि जिम्मेदारी सौपी गई।

Indian Savate Team शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव

शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव फिर इसबार कोच के रेश में सभी राज्यों से आगे चल रहे थे। ऐ स्वयं भी अच्छे खिलाड़ी रहें हैं इन्होंने कोविड -19 के दौरान बंगलादेश में आयोजित ऐशियन सवात् चैंपियनशिप में देश को भारतीय इतिहास का पहला पदक दिलाया था। उसके बाद कोच के तौर पर भी अपने राज्य को सैकड़ों पदक दिलाया व कई सारे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप, इंडो- लंका इंटरनेशनल सवात् चैंपियनशिप, ऐशियन सवात् चैंपियनशिप, बंगलादेश, साउथ ऐशियन सवात् चैंपियनशिप व ऐशियन सवात् चैंपियनशिप, इंडोनेशिया समेत कई सारे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनके नेतृत्व मे भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर देश को 40 से ज्यादा पदक दिलाया है।

Indian Savate Team की जिम्मेदारी फिर इसबार बिहार के शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को
Indian Savate Team की जिम्मेदारी फिर इसबार बिहार के शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को

भारतीय खिलाड़ियों के बीच इनकी लोकप्रियता व अनुभव की हमेशा से ही चर्चा रही है। इनके कोच बनने से भारतीय खिलाड़ी, पदाधिकारी व सभी खेल प्रेमियों में खुशी की महौल बनी हुई है। इनके नेतृत्व में भारत इसबार पूरे ऐशिया का चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम करेगा।

भारतीय टीम जिम्मेदारी मिलने पर काफी सारे खिलाड़ियों का बधाई व शुभकामनाएं आ रहें है। साथ ही राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह विंजरावत, सचिव परमजीत कौर, राज्य सवत् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेलमंत्री श्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सुनिल कुमार, आशिफ अनवर, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, सदस्य प्रियंका सिंह, सूबेदार चंद्र प्रकाश, सुरज पंडित, नितेश कुमार, उपासना आनंद समेत सभी खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिऐ।