Headlines

Inter State Tennis Ball Cricket के लिए ट्रायल की शुरुआत आरडीएस कॉलेज मैदान में

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : लखनऊ में आयोजित होने वाली Inter State Tennis Ball Cricket अंतर राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए मंगलवार को दो दिवसीय ट्रायल की शुरुआत स्थानीय आरडीएस कॉलेज मैदान में हुई ।

SKJ Law College
Inter State Tennis Ball Cricket
Inter State Tennis Ball Cricket

Inter State Tennis Ball Cricket

विभिन्न जिलों से पहुंचे 35 से अधिक खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया जिसमें से संभावित 20 खिलाड़ियों का पहले दिन चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए बुधवार को दो मैच का आयोजन कराया गया है। मैच के आधार पर ही अंतिम एकादश का चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Inter State Tennis Ball Cricket
Inter State Tennis Ball Cricket

यह जानकारी बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव उमर अली खान ने दी । उन्होंने बताया कि टीम की घोषणा के उपरांत कल रात बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस से बिहार टीम रवाना हो जाएगी । टीम के कोच और मैनेजर पटना जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव प्रवीण कुमार होंगे । जबकि टीम का नेतृत्व भोजपुर के राहुल कुमार करेंगे ।

Inter State Tennis Ball Cricket
Inter State Tennis Ball Cricket
SKJ Law College

टीम चयन के लिए मुजफ्फरपुर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार को चयनकर्ता बनाया गया था । जिनके द्वारा टीम का चयन किया गया । ट्रायल के मौके पर बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा , अमरेंद्र कुमार बबलू, अविनाश कुमार समेत विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।