Headlines

International Art of Giving Day मुजफ्फरपुर में खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 17 June : आज दिनांक 17 जून 2024 को जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल एवं आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर में International Art of Giving Day के उपलक्ष पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

International Art of Giving Day

International Art of Giving Day
International Art of Giving Day

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार मौजूद रहे।इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वॉलीबॉल नेट, बास्केटबॉल, खेल किट, एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

International Art of Giving Day
International Art of Giving Day


मुजफ्फरपुर जिला संयोजक करुणेश कुमार ने बताया कि 17 मई को पूरे विश्व में इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग दिवस मनाया जाता है आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉक्टर अच्युत सामंत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उड़ीसा के रहने वाले हैं, जिनके द्वारा वर्ष 2013 में यह दिवस से यह दिवस मनाया जाने लगा। जिसका मुख्य उद्देश्य एक दूसरे के बीच भाईचारा मानवता और प्रेम और सौहार्द की भावना को विस्थापित करना है।

Shaheed Diwas

यह कार्यक्रम 120 देश से अधिक जगह पर उक्त तिथि को मनाया जाता है। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण 17 जून को यह दिवस इस बार मनाया गया है।

International Art of Giving Day
International Art of Giving Day


इसअवसर पर समाजसेवी संजीव कुमार शर्मा, आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ रवि शंकर कुमार,बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन, बास्केटबॉल के प्रशिक्षक रणप्रताप जयसवाल मौजूद रहे।


वही मंच संचालन का कार्य वॉलीबॉल के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार के द्वारा किया गया।