Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 September : काठमांडू, नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को ओपेन ग्रुप में सातवें स्थान पर रहे.

International Chess Competition काठमांडू

International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान
International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान

22 रेटिंग अंक प्राप्ति के साथ, बिलो 1800 के ग्रुप में पहले स्थान की प्राप्ति

International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान
International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान

काठमांडू, नेपाल स्थित साउथ वेस्टर्न कॉलेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रैपिड प्रतियोगिता के कुल 9 चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने कुल सात जीत के साथ 7 अंक अर्जित किया।

Advertisements
International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान
International Chess Competition काठमांडू में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को सातवां स्थान

प्रतियोगिता में कुल 142 खिलाड़ियों सहित 65 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अभिषेक सोनू ने अंतिम चक्र में नेपाल के 1941 रेटिंग प्राप्त अनिल राजबहक को पांचवें बोर्ड पर खेलते हुए बेहतरीन एंडगेम का प्रदर्शन किया एवं अपने से 200 ज्यादा रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी को ओपनिंग गेम से ही परेशान कर के रखा। 27वें चाल में प्यादा का प्रलोभन देकर अभिषेक सोनू ने रानी बना लिया और ओपेन वर्ग में सातवां स्थान की प्राप्ति एवं 22 रेटिंग अंकों में भी इजाफा किया।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष दस में शामिल होने पर बिहार के शीर्ष खिलाड़ियों एवं अधिकारियों सहित गुरुकुल के सभी सदस्यों ने अभिषेक सोनू को बधाई संदेश भेजा है एवं आगे की प्रतियोगिताओं के शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.