International Yoga Day पर भारत विकास परिषद् का योग आयोजन, स्व. अभय कुमार को मरणोपरांत सम्मान
June 21, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day के अवसर पर भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा, मुजफ्फरपुर द्वारा मिश्रा हॉस्पिटल उद्यान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग के स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा हुई तथा योग के क्षेत्र में योगदान के लिए स्व. अभय कुमार को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
International Yoga Day : स्व. अभय कुमार को मरणोपरांत सम्मान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा, मुजफ्फरपुर के सदस्यों द्वारा योगासन मिश्रा हास्पिटल के उद्यान में किया गया।


शुरुआत में भारत माता, स्वामी विवेकानंद और स्मृति शेष अभय कुमार को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ आयोजन का प्रारंभ किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ शाखा के अध्यक्ष डा एन के मिश्रा द्वारा किया गया। सदस्यों को योगासन श्रेया श्रुति और श्रावणी श्रुति ने कराया।

डा एन के मिश्रा ने योग से बिमारी के उपचार में मदद कैसे होती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। सचिव डा सुमन कुमार झा, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, सुधीर कुमार सिंह,डा मुकुंद कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Muzaffarpur District Swimming Championship संपन्न, 185 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम https://t.co/1F8VDjLwVH #Muzaffarpur #swimming pic.twitter.com/PtPJiUnnJP
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर के इस आयोजन में डा शोभा रानी मिश्रा, संजय शर्मा, अर्चना कुमारी, अभयानंद आदि उपस्थित रहें। स्व.अभय कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर योग में योगदान के लिए उनको मरणोपरांत सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी अर्चना कुमारी को डा शोभा रानी मिश्रा ने अंगवस्त्र पहना कर दिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all