Muzaffarpur News
Advertisements

योग शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास में भी सहायक है

Muzaffarpur 21 June : आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय के एन एस एस ईकाई द्वारा एक दिवसीय योग साधना शिविर का आयोजन किया गया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को ‘मानवता के लिए योग’ (‘Yoga for Humanity’) विषय के तहत मनाया जा रहा है। इस विषय को महामारी (COVID-19) के दौरान योग द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाने के लिए चुना गया है.जिसकी थीम युवाओं के जीवन में योग का महत्व थी.

इस योग प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक सह योग गुरु श्री अजीत कुमार थे जिन्होंने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कार्यक्रम की शुरुआत पुर्णम् मंत्र से की गई । आदणीय योगाचार्य का स्वागत अंगवस्त्रम एवम पुष्प गुच्छ द्वारा महाविधालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ रणवीर कुमार राजन, डॉ सुनीता गुप्ता एवम डॉ मिहिर प्रताप जी ने किया.

Advertisements

President Ramnath Kovind on Yoga Day

प्राचार्य महोदय ने सर्वप्रथम कहा कि योग साधना से मन और शरीर के बीच एक आंतरिक संतुलन कायम होता है, जिससे हम स्वयं और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मानव और प्रकृति के बीच समवेत संबंध, बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग साधना एक सशक्त माध्यम है। डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता ने कहा की योग हमारे शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास में भी सहायक है।

एनएसएस प्रोग्राम आफीसर डॉ वीणा ने मनुष्य जीवन में आनेवाली तीन प्रकार की व्याधियों 1.कफ 2.पित्त 3.वात,के विषय पर चर्चा की,जिसमें उन्होंने अपने वक्तव्य में इन तीनों व्याधियों के लक्षण और विकारों पर प्रकाश डाला,साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से इन विकारों से बचने का उपाय भी बताया । डॉ मिहिर प्रताप ने बताया की योग से मेसोमोर्फिन हॉरमोन का श्राव मस्तिष्क में होता है जिससे तनाव एवम डिप्रेशन कम होता है। जो विद्यार्थीयों को डिप्रेशन से बचाने में कारगर है।

योगाभ्यास के अन्तर्गत अष्टांग योग,प्राणायाम,और कुछ महत्वपूर्ण आसनो जैसे कपालभांति,भस्तिका,अनुलोम-विलोम आदि के करने के तरिकों और इससे होने वाले लाभ के विषय पर विस्तार से चर्चा की,इसी प्रकार आदरणीय योगाचार्य ने ताड़ासन,वृक्षासन,शशकासन,मकरासन,भुजंगासन, मयूरासन, शीर्षासन आदि महत्वपूर्ण आसनों का प्रशिक्षण दिया और इससे हमारे शरीर और मन को होने वाले लाभ के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की|


कार्यक्रम के अंत में 15 मिनट का प्रश्नोत्तरी सेशन भी रखा गया था| जिसमें योग के विषय पर किशन कुमार,नेहा कुमारी आदि वॉलिन्टियर्स के द्वारा योग प्रशिक्षु से प्रश्न भी पुछे गये,जिसका आदरणीय ने विस्तारपुर्वक और तर्कपूर्ण उत्तर दिया|


अंत में कार्यक्रम का समापन श्री अशोक नंदन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया| इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी मात्रा में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी दी जिनमे नेहा, श्वेता, सौरभ,गौरव, आदित्य गौरव, मिताली, दीपक जैसे पचास से अधिक विद्यार्थीयों ने भाग लिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविधालय के सभी शिक्षकों एवम शिक्षेत्तर सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#Yogaday #Internationayogaday #Yoga

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.