www.goltoo.in

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड- सीबीआई ने बताया मृत वह पहुंची कोर्ट : हुजूर मैं जिंदा हूं

June 3, 2022 | by Goltoo

siwann (1)

Muzaffarpur 3 June : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जिस को सीबीआई ने बताया मृत वह पहुंची कोर्ट में. पत्रकार राजदेव हत्याकांड में जिस महिला को सीबीआई ने मरा हुआ बता कर डेथ रिपोर्ट भी सबमिट किया था. वह जिंदा निकली.वह महिला जिंदा होकर मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में न्यायाधीश के सामने भी उपस्थित हुई. जज के सामने कहा हुजूर मैं जिंदा हूं मुझे सीबीआई वालों ने मृत घोषित कर दिया है.

Twitter image Journalist killed in Siwan


आपको पता दे सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से जुड़ा है यह मामला. महिला बादामी देवी चश्मदीद गवाह है. सीबीआई ने 24 मई को कोर्ट में बदामी देवी को मृत बताते हुए डेथ रिपोर्ट भी सबमिट किया था. मृत बताए गई महिला खुद न्यायाधीश के सामने उपस्थित होकर अपना आई कार्ड को पैन कार्ड वोटर आईडी वगैरह दिखाया और कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सीबीआई से स्पष्टीकरण मांगा है.

File image of Journalist Rajdeo Ranjan


यह वही महिला जिसके घर पर आरोपी कब्जे करने की फिराक में थे और पत्रकार राजदेव रंजन इससे पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे थे. इसी बात को लेकर आरोपित लड्डन मियां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्रकार की हत्या कर दी. पत्रकार की हत्या के बाद उनकी मंशा थी घर पर कब्जा करना.


महिला तरफ से अधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष कहा कि सीबीआई की यह बड़ी लापरवाही है देश की इतनी बड़ी एजेंसी अगर इस तरीके से काम करेगी तो क्या होगा. सीबीआई ने महिला से संपर्क भी नहीं किया और उसे मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं कोर्ट में डेथ रिपोर्ट दाखिल कर दी.
घटना के बारे में बता दे 13 मई 2016 को सिवान के स्टेशन रोड में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी गोली मारकर.इस आरोप में सहाबुद्दीन के सहयोगी लड्डन मियां ने सुपारी दी थी.

#Siwannews #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all