Headlines

Junior National Women’s Football : लक्की की हैट्रिक की बदौलत Bihar U-17 Football Team ने दिल्ली को रौंद डाला

Shaheed Diwas
Advertisements

लक्की की हैट्रिक की बदौलत Bihar U-17 Football Team ने दिल्ली को 5-0 से रौंद डाला

Guwahati 22 June : हीरो जूनियर नेशनल अंडर/17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप जो ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में गुवाहाटी, असम में 18 जून से 4 जुलाई तक होने वाले जूनियर अंडर-17 फुटबॉल महिला प्रतियोगिता में आज बिहार ने अपना तीसरा मैच भी शानदार खेल से जीता . आज भी बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया बिहार महिला टीम ने दिल्ली को 5-0 से रौंद डाला. प्रतियोगिता में बिहार की यह तीसरी जीत है. आज के मैच का आयोजन साई रीजनल सेंटर नई फिल्ड पल्टन बाजार गुवाहाटी में किया गया.

Shaheed Diwas


पहले हाफ में बिहार 2-0 आगे थी लक्की कुमारी द्वारा किए गए तो 25वे और 45वे मिनट के गोल से बिहार 2-0 से आगे थी. गुवाहाटी के साई कंपलेक्स न्यू फील्ड के मैदान में मैच खेला गया. ग्रुप सी के बिहार और दिल्ली के मैच में 5-0 से बिहार टीम विजई रही

Shaheed Diwas

लक्की कुमारी बिहार के लिए लकी साबित


पहला गोल 25 वे मिनट में दूसरा गोल 45वे मिनट में तीसरा गोल 48वे मिनट में किया गया और तीनों पहले गोल लक्की कुमारी ने की है चौथा गोल 50वे मिनट में श्रुति कुमारी ने किया और पांचवां गोल 58वे मिनट में मनीषा कुमारी ने किया

25th Minute Lucky Kumari
45th MinuteLucky Kumari
48th MinuteKucky Kumari
50th MinuteShruti Kumari
58th MinuteManisha Kumari
Goal Table


कल खेले गए मैच में बिहार ने जूनियर अंडर-17 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए. यहां साइ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने दूसरे ग्रुप लीग मैच में तेलंगाना को 8-0 से हराया। बिहार के लिए मनीषा कुमारी ने पांचवें मिनट में खाता खोला. बाद में लकी कुमारी (3), श्रुति कुमारी (2) और सबारा खातून (2) ने अपनी टीम के लिए सात और गोल किए। प्रतियोगिता में बिहार की यह दूसरी जीत थी।

Shaheed Diwas


बिहार की टीम इस प्रकार है.


बिहार की टीम में खुशी कुमारी, सिंधु, निभा, प्रिया कुमारी यादव, निशा कुमारी, अंजनी कुमारी, आयुवा प्रवीण, सवेरा खातून, लकी कुमारी, श्रुति कुमारी, मनीषा कुमारी, पल्लवी कुमारी, शिबू कुमारी, नीलू कुमारी, फुल कुमारी, विजेता कुमारी, अंजली कुमारी, पल्लवी कुमारी, ज्योति कुमारी, सफीक अहमद, रेलवे दानापुर, टीम के मुख्य कोच होंगे. ममता कुमारी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है पलवी कुमारी को फिजियोथैरेपिस्ट. असगर हुसैन मैनेजर और कोच.

यह सभी जानकारियां बिहार टीम के कोच प्रशिक्षक असगर हुसैन ने दिया.

#BiharWomen’sFootball #Women’sFootball #NationalFootball