Muzaffarpur 7 December : मुजफ्फरपुर में 6 दिसंबर को Junior Volleyball Championship हेतु जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित चयन प्रतियोगिता में 80 बालक और 30 बालिकाओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों का चयन बिहार स्टेट जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप (8–10 दिसंबर, मोकामा) के लिए किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डायरेक्टर पंकज कुमार ने किया। चयनकर्ता के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।
Junior Volleyball Championship हेतु मुजफ्फरपुर जूनियर टीम का चयन
बिहार वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में दिनांक 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बिहार स्टेट Junior Volleyball Championship का आयोजन पटना जिले के मोकामा में आयोजित किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता हेतु मुजफ्फरपुर जिला जूनियर टीम का चयन प्रतियोगिता आज दिनांक 6 दिसंबर को संध्या 4:00 बजे से अखाड़ाघाट रोड स्थित जी डी मदर इंटरनेशनल में स्कूल में आयोजित कराया गया।
चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार के द्वारा फीता काटकर एवं सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 80 बालक एवं 30 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
इसकी जानकारी देते हुए जिला वालीबाल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 बालक — प्रिंस कुमार (कप्तान), अभिनय पाराशर, अंकित कुमार, अभिराज, मयंक कुमार, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, तेजस अनुकल, प्रभात कुमार और पीयूष पटेल — का चयन किया गया है।
वहीं 12 बालिका — सुप्रिया लता, सुमन कुमारी, आशना कुमारी, उज्जवला कुमारी, तनु, प्रिया, अनोखी कुमारी, अन्यया झा, श्रेया, सोनी कुमारी, रूपा और ऋषिका कुमारी — का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मोकामा, पटना में मुजफ्फरपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Chaturbhuj Memorial Football हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता और इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त https://t.co/Gq974qfTzE #Muzaffarpur #Football pic.twitter.com/AUjX6BLoTb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 6, 2025
चयनित खिलाड़ी मोकामा पटना में मुजफ्फरपुर जिले टीम की प्रतिनिधित्व करेगी।
चयनकर्ता के रूप में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन,डॉ रवि शंकर, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार मौजूद रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधांशु कुमार,निर्मल कुमार , जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के शारीरिक शिक्षक रण प्रताप जायसवाल,दिल मोहन झा, कल्पना कुमारी मौजूद रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।