Headlines

Karate World Cup 2025 के लिए अनुष्का व शिहान राहुल रूस के लिए हुए रवाना

Karate World Cup 2025 के लिए अनुष्का व राहुल रूस के लिए हुए रवाना Karate World Cup 2025 के लिए अनुष्का व राहुल रूस के लिए हुए रवाना
Advertisements

Patna 3 April : Karate World Cup कराटे वर्ल्ड कप, 2025 के लिए अनुष्का व राहुल श्रीवास्तव रूस के लिए हुए रवाना हुए।

Karate World Cup 2025

दिनांक 4 से 8 अप्रैल 2025 तक रुस की राजधानी मास्को में आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप -2025 के लिए बिहार की बेटी 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक अंडर -14, -45 किग्रा. कैटेगरी में कुमिते फाइट के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर दिल्ली ऐयरपोर्ट से मॉस्को के लिए हुई रवाना।

SKJ Law College

इनके साथ बतौर भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव भी गए है। वो वर्ल्ड कप में कोचिंग के साथ -साथ 4 अप्रैल को होटल हनोई इंटरनेशनल मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड फेडरेशन के जनरल मिटिंग में भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रूस जा रहें भारतीय टीम को रास वर्ल्ड की ओर से इंडिया का जर्शी व तिरंगा झंडा देकर विदा किया गया।

साथ ही पूरे टीम को बिहार के पूर्व खेल मंत्री सह राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक श्री शिवचंद्र राम ने कहा की खिलाड़ियों को जित कर आने पर पटना स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही टीम की विदाई में उपस्थित सेंडाई शिल्पी सोनम, अन्नू अभिषेक, उपासना आनंद, रनवीर श्रीवास्तव, शीतल कुमारी व स्वीटी राय समेत सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दीं गई।

साथ ही भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने भी कहा कि टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और उम्मीद है कि भारतीय तिरंगा फिर से इसबार रूस में लहराएगी।