Headlines

Khel Ratna Award : ऐशियन मेडलिस्ट राहुल श्रीवास्तव, उपासना आनंद, निर्मल राज व रोहित प्रजापति को मिला “खेल रत्न”

savate muzaffarpur savate muzaffarpur
Advertisements

रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के 6 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार दिया गया। ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को 98 साल बाद सवात् (फ्रेंचबॉक्शिंग) गेम मे ऐशियन मेडल दिलाऐ है।

Muzaffarpur 28 August : ऐशियन मेडलिस्ट राहुल श्रीवास्तव, उपासना आनंद, निर्मल राज व रोहित प्रजापति को मिला “खेल रत्न”. दिनांक 28 अगस्त 2022 राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर नार्थ बिहार चैंबर ऑफ कार्मस, जवाहरलाल रोड सभागार मे 20, 21 एवं 22वीं खेल पुरस्कार वितरण समारोह 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें की रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के 6 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार दिया गया। ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को 98 साल बाद सवात् (फ्रेंचबॉक्शिंग) गेम मे ऐशियन मेडल दिलाऐ है। राहुल कुमार- ब्रांज मेडल, उपासना आनंद- ब्रांज मेडल, निर्मल राज – सिल्वर मेडल व रोहित प्रजापति – सिल्वर मेडल ऐ सभी खिलाड़ियों ने बंगलादेश मे आयोजित ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2022 मे 4 मेडल जीता था इन सभी 4 खिलाड़ियों को आज खेल दिवस के अवसर पर खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।

SKJ Law College

इसके साथ ही सुरज पंडित – ब्रांज मेडलिस्ट व आशा पाहुजा- सिल्वर मेडलिस्ट ने भी नेपाल मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता मे भारत को 2 पदक दिलाए है इसके लिए इनको परमेश्वर केजरीवाल खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स, नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार, आइएएस० अधिकारी चंद्रमोहन प्रसाद, शिल्पी सोनम, राष्ट्रीय सवात् संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी पदाधिकारीयों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दीए गए।

सभी जानकारियां सेंशाई शिल्पी सोनम, कोषाध्यक्ष, राज्य सवात् संघ, बिहार द्वारा दी गई.

#frenchboxing #savate #sports