पटना, 30 मार्च 2024: सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन, पटना तरणताल में आयोजित हुई Khelo India Girls Swimming खेलो इंडिया जूनियर महिला तैराकी प्रतियोगिता जोन 4 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों – बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश ने भाग लिया।
Khelo India Girls Swimming


Khelo India Jr. Girls Swimming में बिहार की तैराकी में उभरते खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मान

Khelo India Girls Swimming
बिहार की तैराकी में उभरते खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
खेलो इंडिया के तहत प्रथम पांच स्थान तक के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि का प्रावधान है। जिले की अदिती कुमारी ने दो सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चौथे स्थान (राशि 3000) और एक सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पांचवा स्थान (राशि 2000) हासिल किया। उनकी साथी निधि कुमारी ने एक सौ मीटर बैक स्ट्रोक में पांचवा स्थान (राशि 2000) प्राप्त किया।
Khelo India Girls Swimming बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में https://t.co/V5fIxUcxGF #swimming pic.twitter.com/IhOAE9vEXR
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 29, 2024
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिले तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, और तिरहुत फिजिकल कॉलेज के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने बिहार टीम के सदस्यों को बधाई दी। इस सम्मान को प्राप्त करने पर खिलाड़ियों के जोश और उत्साह में वृद्धि हुई है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।