Headlines

Khelo India Youth Games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ- कुमार आदित्य का चयन

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 5 वें संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश में होने जा रहा है I इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार मध्य प्रदेश को मिली है I खेलों इंडिया गेम्स में इस बार कई पारंपरिक स्वदेशी खेलों को भी सम्मिलित किया गया है I पारंपरिक खेलों के अंतर्गत इस बार योगासन खेल को भी सम्मिलित किया गया है जिसमें बिहार की टीम भी हिस्सा ले रही है I बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव चन्द्रशेखर कुमार ने बताया बिहार की ओर से योगासन खेल में खिलाड़ी के तौर पर साक्षी कुमारी (सहरसा), प्रशिक्षक रेणुका सिंह (पटना), टीम मैनेजर कुमार आदित्य (मुजफ्फरपुर) खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 में राज्य की ओर से चयनित हुए हैं I

Service Regularization
Kumar Aditya

बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के 8 शहरों में 13 दिन तक आयोजित होने वाली खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कुल 27 खेलों का आयोजन किया जाना है, जिसमें 6000 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना भाग्य आजमायेंगे I बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की समन्वयक रानी कुमारी ने बताया कि खेलों इंडिया के अंतर्गत योगासन खेल 1 से 3 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित की जाएगी I अभिजीत कुमार ने बताया कि आयोजन माधव सेवा न्यास हॉल, उज्जैन में किया जाएगा I

कुमार आदित्य ने बताया कि बिहार इस बार खेलों इंडिया में 16 खेलों में हिस्सा ले रहा है, जिसमें से एक योगासन खेल में प्रतिनिधित्व करने का गौरव हमें प्राप्त हुआ है I आदित्य वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पूसा, समस्तीपुर में व्याख्याता-स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं I इससे पूर्व आदित्य कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक, दल प्रबंधक, रेफरी एवं ज़ज के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं I


इस अवसर पर बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक गणेश खेत्रीवाल, योगी कुंदन, अमित कुमार, हुडाकेश, मुजफ्फरपुर जिला योगासन संघ के सुधीर कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पूजा कुमारी के साथ-साथ ज्योति, जितेन्द्र कुमार, डॉ. मोनालिसा, श्याम सुंदर, संजय कुमार, कुंदन राज, कृष्णा ठाकुर, डायट पूसा के प्राचार्य मनोज कुमार एवं सहयोगी व्याख्याता शिव किशोर, अनिल कुमार पाठक, अनिल कुमार सिंह, दीनानाथ राय, यशवंत शर्मा , प्रशांत भास्कर, संयोग कुमार प्रेमी, डॉ. अंकिता, मानवीता कुमारी आदि ने बधाई दिया I

#kheloindia #youthgames #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *